23.5 C
New York
Friday, September 11, 2026

Buy now

ଯୋଗଦିଅନ୍ତୁ
ଆମର ଚ୍ୟାନେଲରେ ଯୋଗଦିଅନ୍ତୁ, ସମ୍ବାଦଦାତା ହୋନ୍ତୁ ଏବଂ ID କାର୍ଡ ଓ ନିଯୁକ୍ତି ପତ୍ର ପାଆନ୍ତୁ। ଆବେଦନ କରନ୍ତୁ

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 कांग्रेस सीईसी बैठक में 28 नाम तय, कैसी हो सकती है सूची

Delhi Assembly Elections Congress List 2024: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है. 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. मंगलवार (24 दिसंबर 2024) को कांग्रेस सीईसी की बैठक में कुल 35 सीटों पर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक सीएम आतिशी के सामने कांग्रेस ने कालका जी सीट से अलका लांबा का नाम तय किया है. 

इन नेताओं का नाम फाइनल- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, जंगपुरा से फरहाद सूरी, मटिया महल से आसिम अहमद, बिजवासन से देवेंद्र सहरावत का नाम फाइनल किया है. आसिम अहमद खान और देवेंद्र सहरावत आम आदमी के पूर्व विधायक रह चुके हैं. दोनों नेताओं ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थामा था. आसिम अहमद खान को अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपनी कैबिनेट से बेदखल किया था. देवेंद्र सहरावत पहले बीजेपी और फिर शिवसेना में भी रह चुके हैं.

घोषणापत्र के लेकर हो चुकी है कांग्रेस की बैठक

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, इसे लेकर पार्टी बूथ लेवल पर काम करने में जुटी गई है. वहीं सोमवार (23 दिसंबर 2024) को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार करने को लेकर दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई थी. इस बैठक के दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, “केवल वही वादे किए जाने चाहिए, जिन्हें पूरा किया जा सकें कांग्रेस केवल बातें करने में विश्वास नहीं रखती है.

दिल्ली में हुए पिछले दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन शर्मनाक रहा, जिस वजह से कांग्रेस आलाकमान इस बार सीट बंटवारे और पार्टी के भीतर की नाराजगी पर खास नजर बनाया हुआ है. इसी के तहत राहुल गांधी  28 दिसंबर को उत्तरपूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वो राहुल गांधी दिल्ली के दलित और मुस्लिम वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें : Tirumala Temple: AI से एक घंटे में ही का भक्त कर सकेंगे श्रीवारी दर्शन, TTD ने किया फेस रिकग्निशन एंट्रेंस मशीनों का टेस्ट

ସମ୍ବନ୍ଧିତ ଖବର

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ନବୀନତମ ସମାଚାର